
जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के चलते सुरक्षा बढ़ाई गई, कई प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव भी रोका गया
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद करने का फैसला किया है। इन स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट पूरी तरह बंद रहेगी। कुछ इंटरचेंज स्टेशनों पर केवल लाइन बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
DMRC के अनुसार, जंतर-मंतर और संसद क्षेत्र में जारी प्रदर्शन के मद्देनजर यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है। सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर प्रभावित स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव भी रोक दिया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले मेट्रो की आधिकारिक सूचना अवश्य देख लें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के कारण मध्य दिल्ली के कई इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। संसद, जंतर-मंतर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की अतिरिक्त निगरानी रखी गई है। इसके चलते सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है और कई मार्गों पर जाम की स्थिति बनी हुई है।
DMRC ने कहा है कि स्थिति सामान्य होने के बाद ही इन स्टेशनों को दोबारा खोला जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक अपडेट पर नजर रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें।







Super easy to navigate and the registration process was a breeze. Really happy with the service at xgjililogin
There is noticeably a bundle to realize about this. I assume you made various nice points in features also.