नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मिडिल ईस्ट के कुछ देशों में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए 10वीं और 12वीं कक्षा की 2 मार्च 2026 (सोमवार) को होने वाली परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के कुछ हिस्सों में हालात को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
CBSE ने स्पष्ट किया है कि इन क्षेत्रों में निर्धारित 2 मार्च की परीक्षाएं अब तय समय पर नहीं होंगी। नई परीक्षा तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। बोर्ड ने यह भी कहा है कि वह मंगलवार, 3 मार्च 2026 को स्थिति की समीक्षा करेगा और 5 मार्च 2026 से प्रस्तावित परीक्षाओं के संबंध में उचित निर्णय लिया जाएगा।
बोर्ड ने छात्रों, अभिभावकों और स्कूल प्रशासन से आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से जारी निर्देशों पर नजर बनाए रखने की अपील की है। CBSE ने आश्वासन दिया है कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए आगे की सभी जानकारियां समय पर साझा की जाएंगी।


ma túy online 4.0
Buôn bán nội tạng trẻ em
phim sex f8bet hay nhất