गोरखपुर: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक बादशाह ने मंगलवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर महायोगी गुरु गोरखनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर के बैठक कक्ष में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।

गोरखपुर महोत्सव के औपचारिक समापन समारोह के अवसर पर आयोजित बॉलीवुड नाइट में प्रस्तुति देने से पहले बादशाह ने शिवावतार गुरु गोरखनाथ के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और मंदिर का प्रसाद ग्रहण किया।
गोरखपुर महोत्सव के मंच पर बादशाह की मौजूदगी ने कार्यक्रम में खास उत्साह भर दिया। अपनी दमदार परफॉर्मेंस से उन्होंने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। मंच से भावुक होते हुए बादशाह ने कहा कि उनका असली नाम आदित्य है और वे खुद को कोई सुपरस्टार नहीं मानते। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि वे गायन के क्षेत्र में आएं, लेकिन दर्शकों के अपार प्यार और समर्थन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्हें पहले यह जानकारी नहीं थी कि वे गोरखपुर से मात्र 150 किलोमीटर की दूरी पर रहते हैं। उनका यह सादा और भावनात्मक अंदाज लोगों को खूब पसंद आया।
उल्लेखनीय है कि गोरखपुर महोत्सव 11 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी तक चल रहा है, जिसमें पवन सिंह, रवि किशन और मैथिली ठाकुर जैसे कई नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, ट्रेड फेयर और विभिन्न प्रतियोगिताओं से सजा यह महोत्सव लोगों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। बादशाह की परफॉर्मेंस, उनका भावुक संबोधन और खेसारी लाल यादव के गाने पर उनका डांस इस महोत्सव की सबसे चर्चित बातों में शामिल रहा, जिसने यह साबित किया कि संगीत हर भाषा और हर क्षेत्र के लोगों को जोड़ने की ताकत रखता है।


Was looking for the phdream apk and found it easily enough. Installation was simple too. Thumbs up for ease of access!
Alright, listen up! If you’re looking for the high-roller experience, Go88x VIP is the way to go. It’s next-level stuff go88x vip. Get involved!
Looking to download the Casino Plus app? It’s super easy and worth it, trust me! Click here casino plus app download and get started playing!
Good post. I learn something tougher on completely different blogs everyday. It will always be stimulating to read content from different writers and observe just a little something from their store. I’d want to make use of some with the content material on my blog whether you don’t mind. Natually I’ll offer you a hyperlink in your internet blog. Thanks for sharing.
It’s hard to find knowledgeable people on this topic, but you sound like you know what you’re talking about! Thanks
Would love to perpetually get updated great website! .