
नई दिल्ली: देशभर में NEET पेपर लीक और परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों के त्वरित निस्तारण और दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लिखा, “हमने पेपर लीक के मामलों में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया है।” उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब दिल्ली समेत कई हिस्सों में छात्र और विभिन्न संगठन NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मामले में जवाबदेही तय की जाए और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए जाएं।
सरकार का कहना है कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। फास्ट ट्रैक कोर्ट बनने से ऐसे मामलों की सुनवाई तेजी से होगी और दोषियों को शीघ्र दंड दिलाने में मदद मिलेगी।







Нашел здесь: https://kassetaua.com/ – one of the best resources. [ab]
The game selection here is top notch. I spent the whole weekend exploring different slots and won a decent amount. Highly recommend it! j2betgame
Generally I don’t learn post on blogs, but I wish to say that this write-up very pressured me to try and do it! Your writing taste has been surprised me. Thanks, very nice post.