
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच डंबुला में हुए विवाद के बाद मैच रेफरी ने सख्त कार्रवाई की सिफारिश की है, अंतिम फैसला बीसीसीआई को लेना है।
नई दिल्ली: भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और टीम के कप्तान तिलक वर्मा पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की तलवार लटक रही है। डंबुला में भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के मुकाबले के बाद हुए विवाद को लेकर मैच रेफरी ने दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ सिफारिश भेजी है, जिस पर अंतिम फैसला अब बीसीसीआई को लेना है।
रिपोर्ट के मुताबिक, मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने वैभव सूर्यवंशी पर उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाने की सिफारिश की है। उन पर श्रीलंका ए के खिलाड़ी विशेन हलंबागे के साथ शारीरिक टकराव में शामिल होने का आरोप है। वहीं तिलक वर्मा के व्यवहार को लेकर भी रिपोर्ट भेजी गई है और उनके खिलाफ कार्रवाई पर फैसला अभी लंबित है।
यह विवाद उस समय हुआ जब भारत ए को सुपर ओवर में श्रीलंका ए के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मैच खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए के खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हुई। बताया गया कि श्रीलंकाई खिलाड़ियों की कुछ टिप्पणियों के बाद माहौल गरमा गया और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। हालांकि, अन्य खिलाड़ियों और अधिकारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाल लिया।
वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं। इससे पहले बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि खिलाड़ियों को ऐसे विवादों से दूर रहकर अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए और बोर्ड फिलहाल इस मामले को ज्यादा तूल नहीं देना चाहता।
हालांकि अब मैच रेफरी की सिफारिश सामने आने के बाद सभी की नजरें बीसीसीआई के फैसले पर टिकी हैं। यदि बोर्ड सिफारिश को स्वीकार करता है तो वैभव सूर्यवंशी पर जुर्माना लगाया जा सकता है, जबकि तिलक वर्मा के मामले में भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना बनी हुई है।







Wow that was strange. I just wrote an very long comment but after I clicked submit my comment didn’t show up. Grrrr… well I’m not writing all that over again. Anyhow, just wanted to say wonderful blog!
The app is very intuitive and the game selection is massive. It runs perfectly on my phone without any glitches. Definitely download jljl333apps if you’re a serious player.
I think you have noted some very interesting details , appreciate it for the post.