
Cricket: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए कहा, “यह आसान नहीं था, लेकिन सही लगा।” कोहली ने 2011 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और 123 मैचों में 9,230 रन बनाए, जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 46.85 रहा। उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की, जिसमें 40 जीत दर्ज की गईं, जिससे वह भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने। उनकी कप्तानी में भारत ने 2021 और 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई।

कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “टेस्ट क्रिकेट ने मुझे परखा, आकार दिया और जीवन के लिए सबक सिखाए।” उन्होंने इस प्रारूप को व्यक्तिगत रूप से महत्वपूर्ण बताया और कहा कि वह इसे पूरे दिल से खेलते रहे हैं। उनकी विदाई के साथ ही भारतीय टेस्ट टीम में एक युग का अंत हुआ है, खासकर जब हाल ही में रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है। कोहली अब वनडे और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलना जारी रखेंगे।
विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने पर लोगों ने अपनी भावनाएँ व्यक्ति की:







Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.