नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक कड़ा रुख अपनाया है। अब भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पहले, भारत ने पाकिस्तान से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से होने वाले आयात पर तुरंत रोक लगा दी है। इसके अलावा, पाकिस्तान से आने वाले डाक और पार्सल पर भी रोक लगा दी गई है। भारत ने पाकिस्तान के झंडे वाले जहाजों को भी अपने बंदरगाहों पर रुकने से रोक दिया है।
भारत सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पाकिस्तान से आने वाले सभी आयात पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही, यदि कोई सामान पाकिस्तान से तीसरे देश के माध्यम से भारत आता है, तो उसे भी रोका जाएगा। वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि “पाकिस्तान से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से होने वाले सभी आयात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है। यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के तहत लागू किया गया है। इस प्रतिबंध में कोई भी छूट केवल भारत सरकार की मंजूरी से ही संभव होगी।”
भारत ने पाकिस्तान पर दूसरा हमला करते हुए उसके जहाजों को भारतीय बंदरगाहों पर प्रवेश से रोक दिया है। भारत सरकार के आदेश के मुताबिक, पाकिस्तान के झंडे वाले किसी भी जहाज को भारतीय बंदरगाहों पर रुकने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही, भारत के झंडे वाले जहाजों को भी पाकिस्तान के बंदरगाहों पर नहीं रुकने दिया जाएगा। हालांकि, इस मामले में किसी भी अपवाद का निर्णय भारत सरकार अंतिम रूप से लेगी। पाकिस्तान ने अपनी प्रतिक्रिया के रूप में भारत के जहाजों को पाकिस्तानी बंदरगाहों पर रुकने से रोक दिया है।
भारत सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले सभी डाक-पार्सल पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्र सरकार ने बताया कि अब पाकिस्तान से आ रहे सभी डाक-पार्सल का आदान-प्रदान स्थगित कर दिया गया है, चाहे वह हवाई मार्ग से हो या जमीन से।
पाकिस्तान, भारत द्वारा की जा रही सैन्य कार्रवाई की संभावना से डरकर बौखलाया हुआ है। उसने शनिवार को अपनी “अब्दाली मिसाइल” का परीक्षण करने का दावा किया, जिसकी रेंज 450 किलोमीटर है। इसके अलावा, पाकिस्तान ने अपने फाइटर जेट्स को अग्रिम हवाई ठिकानों पर तैनात किया है और वे लगातार निगरानी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की सेना ने निगरानी और सैनिकों की मूवमेंट पर ध्यान केंद्रित करते हुए हजारों करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं।


Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.info/register?ref=IHJUI7TF
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://accounts.binance.com/es-AR/register-person?ref=UT2YTZSU