
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए।
वे पिछले साल जून में 8 दिनों के मिशन पर गए थे, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण 9 महीने बाद लौट पाए। बोइंग स्टारलाइनर यान में दिक्कत आने से उनकी वापसी में देरी हुई।
स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल भारतीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा तट के पास समुद्र में उतरा। स्पलैशडाउन के बाद कैप्सूल के आसपास डॉल्फिनों का झुंड देखा गया।
स्पेस स्टेशन से पृथ्वी तक का सफर 17 घंटे का था। कंट्रोल सेंटर ने उनका स्वागत किया, जिस पर कमांडर निक हेग ने कहा, “सभी के चेहरे पर मुस्कान है।”
कैप्सूल ने पृथ्वी के वायुमंडल में 17,000 मील प्रति घंटे की रफ्तार से प्रवेश किया, जिसे कुछ ही मिनटों में धीमा किया गया।
मंगलवार को सुनीता विलियम्स, बुच विलमोर, निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्ज़ेंडर गोर्बूनोव ने ISS से विदा ली। निक हेग और गोर्बूनोव पिछले साल सितंबर में छह महीने के मिशन पर गए थे।